प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के महकनी मोड़ के पास नमकीन की एजेंसी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
महकनी मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में नमकीन की एजेंसी में भीषण आग लग गई ।जानकारी के बाद पहुंचे फायर विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। देहात कोतवाल ने बताया की डेरवा के रहने वाले रामकुमार सरोज आरके इंटरप्राइजेज के नाम से दीपक मिश्रा के घर में नमकीन की एजेंसी खोल रखी थी।आग लगने से लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।