हाथरस: गांव जलालपुर में घर में खाना बनाते समय गैस में आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर में घर में खाना बनाते समय गैस में आग लगने से पति-पत्नी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस में आग लगने से पति-पत्नी के घायल होने के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने महिला को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।