हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में 590 बोतल शराब व एक बाइक जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हरलाखी पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में 590 बोतल शराब व एक बाइक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कलना गांव निवासी चंदेश्वर मंडल एवं खिरहर थाना के बालारही गांव निवासी पप्पू कुमार मंडल शामिल हैं। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने गुरुवार को बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।