हरलाखी: खिरहर पुलिस ने कोर्ट से फरार वारंटी पति व पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने खिरहर गांव से कोर्ट से फरार वारंटी पति व पत्नी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार पति उमेश पासवान व पत्नी राज कली देवी बताये गये है। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया की दोनो के उपर बेनीपट्टी कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया। दोनो को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।