हरलाखी: उमगांव मे इंडोर स्टेडियम का सांसद डा अशोक कुमार यादव ने किया उद्घाटन
मधुबनी सांसद डा अशोक कुमार यादव ने बुधवार की शाम हरलाखी प्रखंड के उमगांव में सीमा विकास योजना के तहत निर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरलाखी मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को मधुबनी जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, देवेंद्र प्रसाद यादव, जंग बहादुर यादव, राम बाबू यादव सहित अन्य ने भाग लिया।