बारा: हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को बारा पुलिस ने नीबी पेट्रोल पंप के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है,अभियान के तहत थाना बारा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,पकड़े गए अभियुक्त आशीष दुबे जनपद चित्रकूट का तथा आदित्य पांडे जिला रीवा मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं,पकड़े गए अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।