📍 दिबियापुर में बड़े मंगलवार पर भव्य शरबत वितरण, काफी देर तक चली सेवा
🚩 जय श्रीराम | जय बजरंगबली 🚩
दिबियापुर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल, दिबियापुर द्वारा स्टेशन रोड स्थित ककराही बाजार में डाकघर के सामने विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
शाम 4 बजे से प्रारंभ हुआ शरबत वितरण कार्यक्रम लगातार काफी देर तक चला, जिसमें राहगीरों, स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों एवं रेलवे स्टेशन फफूंद पर उतरने वाले यात्रियों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य ने लोगों को राहत पहुंचाई।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे समय सेवा भाव से जुटे रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि