बहरोड़: बहरोड़ में बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने बदमाश को देशी कट्टे के साथ दबोचा
Behror, Alwar | May 29, 2026 बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे आरोपी को न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा।