बसंतपुर: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी नाकाम, तस्करी के सामान और ऑटो के साथ 4 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर के निओर बीओपी के जवानों ने स्थानीय पुलिस आंध्रामठ के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान भारी मात्रा में कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान को जब्त किया . इस दौरान एक ऑटो की जब्ती की गई वही चार महिला समेत पांच तस्कर को पकड़ा गया जिसे उचित कानूनी कार्रवाई के बाद कुनौली कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया. जब्त ऑटो का नंबर बीआर 01 PH/8623 है.