मऊरानीपुर: तेज बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोली, सड़कें बनीं सैलाब; घर-मंदिरों में घुसा पानी
मऊरानीपुर नगर में तेज बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। नालियां लबालब होने से बारिश का पानी लोगों के घरों और मंदिरों में घुस गया। रेलवे स्टेशन परिसर भी तालाब में तब्दील हो गया, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।