खैरथल: खैरथल के जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने अस्पताल का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता परखी
आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने हेतु जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा गुरुवार दोपहर 2 बजे खैरथल स्थित सैटेलाइट अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। कलेक्टर ने कहा की योजना का उद्देश्य लोगों को ब्रांडेड दवाइयां के समान गुणवत्ता वाली जेनेटिक दवाइयां बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराना है।