रूड़की: इमली रोड के पास मुस्लिम समाज के एक पक्ष ने दलित समाज के पलायन का लगाया आरोप, दलित समाज ने इसे बताया निराधार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में इमली रोड के पास मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मुस्लिम समाज के दूसरे पक्ष पर दलित समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही उत्पीड़न के कारण दलित समाज के पलायन का भी आरोप लगाया था। दलित समाज ने पलायन के आरोप को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।