रूड़की: पिरान कलियर में प्रशासन ने अवैध मजार पर चलाया बुलडोजर, सरकारी भूमि पर बनाई गई मजार को किया ध्वस्त, पुलिस बल तैनात
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में इमली रोड पर अवैध मजार को आज प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया है। यह मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बना कर तैयार की गई थी। जिसकी शिकायत प्रशासन को मिली थी। प्रशासन ने दो सप्ताह पहले इस मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद आज मजार को हटा दिया गया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा है।