विदिशा: रंगई हनुमान मंदिर पर भक्तों का तांता लगा, भोपाल मार्ग डायवर्ट, पुलिस तैनात
गुरुवार को हनुमान जी के प्रकट उत्सव पर सुबह से ही रंगई स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था जो गुरुवार देर रात 10 बजे तक लगातार जारी रहा तेज धूप और गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं की भक्ति मे कोई कमी नहीं आई। शाम होने के बाद और भी ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे,यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह से ही पुलिसबल तैनात रही।