नोहर: नोहर जबरासर के ग्रामीणों ने नोहर पंचायत समिति के विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पानी निकासी की समस्या के समाधान की मांग
नोहर गांव जबरासर में पानी निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव के युवाओं ने विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 7 दिन में समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। युवाओं ने ज्ञापन में बताया कि गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बारिश के दौरान भारी जलभराव हो जाता है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।