चक्रधरपुर: जेएलएन कॉलेज में डॉ राधाकृष्णन को नमन कर मनाया गया शिक्षक दिवस
जवाहरलाल नेहरु कॉलेज चक्रधरपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गईl इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआl