बागपत: कोर्ट रोड बागपत के दीपक ने पत्नी वियोग और उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या, पत्नी सहित 9 के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
Baghpat, Bagpat | Jun 24, 2026 बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मृतक दीपक की पत्नी गुड्डी, ससुर सुंदर, सास मंजू, साले महेश चंद, सुनील, संदीप, रितेश व राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि कोर्ट रोड गली नंबर चार के दीपक ने गत मंगलवार की सुबह करीब साढे सात बजे पत्नी वियोग और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।