लखीमपुर: लखीमपुर पुलिस लाइन में आईजी ने की समीक्षा बैठक, विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश
लखनऊ रेंज आईजी किरण एस ने आज शनिवार को लखीमपुर स्थित पुलिस लाइन सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने डीजीपी द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।