अरैन: अराई के बोराडा थाना क्षेत्र में कुएं से मिला नर कंकाल, देवरिया गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
अराई के बोराडा थाना क्षेत्र में कुएं से मिला नर कंकाल, देवरिया गांव में फैली सनसनी बुधवार रात्रि 10:00 बजे मिली जानकारी बोराडा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास स्थित एक पुराने कुएं में बुधवार को नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कुएं से आने वाली तेज दुर्गंध और संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए तुरंत बोराडा थाना पुलिस को सूचना दी।