परसवाड़ा: मछली पकड़ने से रोका तो सुकड़ी के ग्राम प्रधान पर टूट पड़े दबंग, डायल-112 ने बचाई जान! थाना में शिकायत
परसवाड़ा जनपद की ग्राम पंचायत सुकड़ी के ग्राम प्रधान अर्जुन उईके ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाना परसवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 27 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम के शासकीय तालाब में कुछ लोगों द्वारा मछल