बिहारीगंज: मधेपुरा में युवाओं के लिए वाईएमडी कैंप का आयोजन, 7 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू
मधेपुरा जीविका द्वारा DDU-GKY योजना के तहत 7 अप्रैल से सभी प्रखंडों में YMD कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रखंड कार्यालयों में आयोजित होगा। इसमें 10वीं पास, 19 से 40 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 से 24 हजार रुपये तक वेतन मिलने की संभावना है।