चित्तौड़गढ़: जिले में सात सहायक मतदान केन्द्रों को मंजूरी, बेगू में दो चित्तौड़गढ़ में 4 और निंबाहेड़ा में सहायक मतदान केंद्र होगा
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में सात सहायक मतदान केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि विधानसभा बेगू में 02, चित्तौड़गढ़ में 04 तथा निंबाहेड़ा में 01 सहायक मतदान केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस प्रकार जिले में 1496 मूल मतदान केंद्रों के साथ 07 सहायक मतदान केंद्र भी हो गए हैं।