जीरापुर: जीरापुर नगर में श्री गणेश आदर्श रामलीला मंडल द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया
जीरापुर नगर में चल रही श्री गणेश आदर्श रामलीला मंडल द्वारा 53 सालों से अनवरत रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज लंका दहन का मंचन किया गया। जिसमें रामलीला के कलाकारों ने लंका दहन का संवाद प्रस्तुत किया जिसे देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचे।