शहर की सड़कों पर आए दिन घूमते नजर आने वाले गोवंश को अब सुरक्षित ठिकाना मिलने जा रहा है। नगर निगम हरिद्वार की ओर से सराय क्षेत्र में करीब 800 गोवंश की क्षमता वाली गौशाला तैयार की गई है। यहां सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को रखा जाएगा, ताकि उन्हें वाहनों की चपेट में आने से बचाया जा सके।
हरिद्वार की सड़कों पर अक्सर गोवंश झुंड के रूप में दिखाई देते हैं। कई बार ये सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं या अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। इन हादसों में कई बार वाहन चालक और राहगीर घायल होते हैं, तो कई बार गोवंश भी अपनी जान गंवा देते हैं।
ऐसे में नगर निगम की ओर से तैयार की गई यह गौशाला सिर्फ गोवंश को सड़क से हटाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि इंसानों और बेजुबान जानवरों दोनों की सुरक्षा की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है।
नगर निगम का उद्देश्य है कि सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गौशाला में सुरक्षित रखा जाए। इससे एक तरफ जहां यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं दूसरी तरफ गोवंश भी सड़क हादसों से बच सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले गोवंश के कारण होने वाली समस्याओं को देखते हुए सराय में 800 क्षमता की गौशाला तैयार की गई है। यहां गोवंश को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी और नगर निगम की टीम इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।
#गौ #गौवंश #गौसेवा #गौसेवक #नगरनिगम #नगरनिगमहरिद्वार #हरिद्वार #गौसेवाआयोग
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026