रेवदर: रेवदर के मंडार में कृषि कुएं की झोपड़ी में आगजनी से हुआ बड़ा नुकसान, अज्ञात कारणों से लगी आग से नकद सहित सामान जलकर राख
Reodar, Sirohi | Apr 24, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र में आज एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई, जहां मोहब्बतपुरा गांव नजदीक एक कृषि कुएं पर बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई।जानकारी के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।बताया जा रहा है कि यह झोपड़ी काश्तकार श्रवण कुमार भील की थी, जिसमें रखा सामान आग की चपेट में आ गया।