नरपतगंज: पंचगछिया के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया कब्जे में
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के पंचगछिया के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि देर रात तक मृतक के शव का पहचान नहीं हो पाया है।