नरपतगंज: नरपतगंज सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने मौसमी मजदूरों ने 9 माह का मानदेय भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
नरपतगंज सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने मंगलवार को मोसमी मजदूरों ने घंटो पर्दशन किया।मजदूरों ने बताया कि 9 माह का मानदेय का भुगतान नही किया गया हैं।आक्रोशित मजदूरों ने विभागीय पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी से जांच करने का मांग किया।