बीकानेर: व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने 48 घंटे में चेन स्नेचर को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली सफलता
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 17 अप्रैल को राजवंश सर्किल के पास हुई वारदात के बाद की गई, जहां स्कूटी सवार युवती के गले से चेन झपटकर बदमाश फरार हो गया था। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के निर्देशन में पुलिस टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचा