जशपुर: जशपुर की बाकी नदी पर ₹3.84 करोड़ की लागत से बन रहा नया पुल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर नगर को गम्हरिया से जोड़ने वाले मार्ग पर बाकी नदी में निर्माणाधीन 72 मीटर लंबे पुल का निरीक्षण किया। करीब 3.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जशपुर जनसम्पर्क से शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित