घाटमपुर: सेन में टायर में हवा भरवाते वक्त डंपर ने एक युवक और एक महिला को रौंदा,दोनो की हुई मौत,मौके पर पुलिस बल मौजूद
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन में टायर में हवा भरवाते वक्त एक महिला और एक युवक को डंपर ने रौंद दिया है। एक कार में कुल चार लोग एक शादी से लौटकर वापस आ रहे थे। उसी दौरान ही कार को हवा भरवाने के लिए रोका था। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।