बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना बिलासपुर के अंतर्गत न्यू फ्लाईओवर ग्राम कौशलगंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरोप है कि यहाँ एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने साइकिल सवार तौफीक अहमद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तौफीक अहमद को स्थानीय लोग रुद्रपुर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सुबह दस बजे मृतक के पुत्र तौखीन अहमद की