कोंडागांव: जिले के 179 मेधावी छात्रों का सम्मान, कलेक्टर ने किया प्रोत्साहन
जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक लाने वाले 179 छात्र-छात्राओं को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शाल, श्रीफल, पेन व डायरी देकर उत्साहवर्धन किया गया। कलेक्टर ने सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को बताते हुए विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।