नगड़ी: पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद
Nagri, Ranchi | Apr 15, 2026 पंडरा थाना क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड में बुधवार सुबह करीब आठ बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया गया है। मोबाइल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर काफी शातिर अंदाज में मोबाइल चोरी कर वहां से फरार हो जाता है।