जमुई: महावीर वाटिका में हुआ भव्य आयोजन, वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 जमुई के महावीर वाटिका में शुक्रवार 4 बजे अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।