कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने कस्बे में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों की तलाशी ली
कासगंज जिले के एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर कोतवाली ढोलना पुलिस ने ढोलना कस्बे हुई वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोग व संदिग्ध वाहन चालकों की पुलिस के द्वारा तलाशी भी ली गई। वहीं पुलिस इलाके की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद भी नजर आई।