भरगामा: भरगामा बाजार में मौत का गड्ढा बना, जलजमाव और अतिक्रमण से हर दिन हादसे, प्रशासन मौन
भरगामा मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बना जलजमाव अब लोगों के लिए “मौत का जाल” साबित होने लगा है। आए दिन यहां छोटी-बड़ी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। सड़क पर फैले गंदे पानी और अव्यवस्थित यातायात के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।