ईद पर नमामि गंगे ने चौसट्टी घाट पर मुस्लिम युवाओं को स्वच्छता के लिए किया जागरूक
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2024 धर्म एवं अध्यात्म नगरी काशी विश्व में अलग पहचान रखने वाली तीर्थ नगरी ईद के अवसर पर नमामि गंगे टीम ने चौसट्टी घाट पर गंगा आरती करके मुस्लिम समुदाय के लोगों को गंगा स्वच्छता से जोड़ा। गंगा आरती करके गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। गौरतलब है कि गंगा आरती कई मायनों में समूचे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने में सफल रही है।