चूरू: पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत वीसी ने 61 स्कूलों और 12 कॉलेजों के 5,360 विद्यार्थियों से किया संवाद
Churu, Churu | Jul 24, 2026 चूरू जिले में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालिका टीम प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णा सामरिया तथा महिला थाना प्रभारी कुसुमलता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया।