शिवपुरी नगर: हवाई पट्टी इलाके में पानी से भरे गड्ढे में मिली युवक की लाश की हुई पहचान, मिर्गी का मरीज था मृतक
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी इलाके में गुरुवार शाम पानी से भरे गड्ढे में मिले युवक के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान मोमीन मोहल्ला वार्ड क्रमांक 21 निवासी 20 वर्षीय जाहिद खान पुत्र माजिद खान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जाहिद बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापिस नहीं लौटा।