प्रतापगढ़ में आम आदमी पार्टी नवंबर में अयोध्या से प्रयागराज तक तीन दिवसीय पदयात्रा निकालेगी। तैयारियों के तहत राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार शाम 4:00 बजे सदर पहुंचे जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर सहयोग मांगा। पदयात्रा 19 से 21 नवंबर तक चलेगी, जिसका उद्देश्य एकता, बेरोजगारी और जनसमस्याओं पर आवाज बुलंद करना है