इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र में एक पति की दो पत्नियां थाने पहुंचीं, पति पर लगाए गंभीर आरोप
Iglas, Aligarh | Aug 2, 2026 इगलास में पहली पत्नी के साथ रिश्ता निभाने से पहले दूसरी शादी करना युवक को भारी पड़ गया। जब दूसरी पत्नी को पहली शादी का पता चला तो रिश्तों की परतें खुलने लगीं। अब हालात ऐसे हैं कि न्याय की गुहार लगाने के लिए दोनों पत्नियां एक ही दिन कोतवाली पहुंच गईं और पति पर धोखे, प्रताड़ना व मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।