नबीनगर: बडेम थाना पुलिस की कार्रवाई में थाना क्षेत्र से 15 लीटर महुआ शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडेम थाना पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के