रसूलाबाद: नगर पंचायत की अनदेखी से निराला नगर की दुर्दशा, टूटी नालियां और सड़क बनी मुसीबत
रसूलाबाद कस्बे के निराला नगर में नगर पंचायत की अनदेखी के चलते लोगों को बदहाल रास्तों और जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।मोहल्ले में जगह-जगह सड़क टूटी पड़ी है,वहीं नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं।जहां नालियां बनी हैं वहां साफ-सफाई न होने के कारण कचरा जमा होकर नालियां जाम हो चुकी हैं। इससे गंदे पानी की निकासी बाधित है और रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है