बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर निवासी आरोपी को नाबालिक के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया, बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 18, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार शाम करीब 4:45 बजे बताया कि नाबालिक का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित धनौरा सिल्वर नगर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई है। आरोपी मोनू पुत्र राजवीर निवासी धनौरा सिल्वर नगर के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।