कासगंज: कासगंज साइबर सेल ने 24 लाख रुपये के 70 गुम मोबाइल फोन किए बरामद, बड़ी सफलता
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 24 लाख रुपये कीमत के 70 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। सोमवार को सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।