बांका: कझिया विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राएं हुए जागरूक
Banka, Banka | Apr 30, 2026 महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में प्रोन्नत मध्य विद्यालय कझिया में गुरुवार की सुबह 11 बजे सखी वार्ता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देना था। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।