भोरे: एसपी ने किया भोरे थाने का औचक निरीक्षण, व्यापारियों से मिलकर जानी सुरक्षा व्यवस्था
जिले के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मंगलवार की शाम भोरे थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों, सिरिस्ता और मालखाने का गहन अवलोकन किया। एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में गश्ती तेज करने के कड़े निर्देश दिए।थाने के कामकाज की समीक्षा करने के बाद, एसपी ने थाने के समीप स्थित बाजार का पैदल भ्रमण किया।