कहरा: नवहट्टा थाना पुलिस ने लूट कांड में शामिल 4 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया, सदर SDPO आलोक कुमार ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Sep 22, 2024 महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के समीप एक टेंपो चालक से लूट मामले का 24 घंटे के अंदर ही नवहट्टा थाना की पुलिस ने खुलासा कर लिया है। और लूट कांड में शामिल 4 आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार चारों आरोपी का नाम दीपक कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार और कार्तिक कुमार बताया जा रहा है।