कहरा: सलखुआ और चिरैया थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Kahara, Saharsa | Sep 22, 2024 कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक और नेताओं ने सलखुआ थाना अध्यक्ष और चिरैया थाना अध्यक्ष को हटाने के मांग को लेकर DM कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में कम्युनिस्ट पार्टी के बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान और कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के ओमप्रकाश नारायण सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।