कहरा: चाकू मारकर हत्या के प्रयास मामले में सौरबाज़ार पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, सदर थाना में SDPO ने की प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2024 घटना सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी का है जहां 18 सितंबर को आपसी रंजिश में अपराधियों ने चाकू मारकर पप्पू कुमार नामक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। पुलिस ने कांड दर्ज कर 48 घंटे के अंदर नामजद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।